नई दिल्ली, जुलाई 28 -- 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा मनाई जा रही है। ये दिन उन लोगों को समर्पित है जो हमें कुछ सिखाते हैं। जीवन की सबसे पहली गुरु हमारी मां होती है। जो हमें हंसना, बोलना, चलना और ना जाने क्या-क्या सिखाती है। गुरु पूर्णिमा के पावन मौके पर जब आप अपने धार्मिक, आध्यात्मिक गुरुओं के साथ स्कूल के टीचर को शुक्रिया बोलेंगे। तो उन गुरुओं की भीड़ में अपनी मां को ना भूलें। उन्हें भेजने के लिए यहां से चुनें विशेज, पढ़ें 25 बेस्ट विशेज। 1- मेरी पहली गुरु, मेरी प्यारी मां को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके चरणों में मेरा शत-शत नमन। 2- मां, आपने मुझे बोलना, चलना और जीवन जीना सिखाया। आपसे बड़ा गुरु मेरे लिए कोई नहीं। 3- आपके संस्कार ही मेरी पहचान हैं। गुरु पूर्णिमा पर आपको कोटि-कोटि प्रणाम। 4- मां, आपका स्नेह और मार्गदर्शन मेरी हर स...