प्रयागराज, अप्रैल 17 -- कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज में महिला शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के समर्थन में व्याख्यान व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्राचार्य प्रो. गीतांजलि मौर्य के निर्देशन में हुए आयोजन में मुख्य वक्ता प्रो. आभा त्रिपाठी ने कहा कि महिला शक्ति वंदन अधिनियम युगांतरकारी कदम है। प्रो. शशिकांत त्रिपाठी व डॉ. मनीष कुमार ने समाज निर्माण में नारी की भूमिका रेखांकित की। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में आर्यन चौधरी के लोकगीत व छात्राओं के नृत्य ने सबको आकर्षित किया। अध्यक्षता प्रो. सीएस चौबे ने की। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर हुए सेमिनार में दी तमाम जानकारी यह भी पढ़ें- नारी सशक्तिकरण राष्ट्र के विकास का आधार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...