अल्मोड़ा, मई 7 -- रानीखेत, संवाददाता। चम्पावत में नाबालिग छात्रा के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की दर्दनाक घटना से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर विफलता का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार ने कहा कि प्रदेश में बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिला वंदन की बात करती है, लेकिन जमीनी हकीकत में यह महिला क्रंदन बन चुका है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही महिला अपराध की घटनाओं ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने चंपावत गैंगरेप मामले में भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन यहां नगर अध्यक्ष उम...