लखनऊ, मई 10 -- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रविवार को मदर्स डे के अवसर पर जन भवन से स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित कैंसर फ्री वूमेन भारत यात्रा - आनंदी मां एक जीवन बचाओ अभियान का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। रैली जन भवन पोर्टिको से शुरू होकर महात्मा गांधी मार्ग से होते हुए अटल चौक, पार्क रोड अन्य जगहों से गुजरते हुए सरोजिनी नायडू मार्ग चौराहे पर सम्पन्न हुई। रैली के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य, कैंसर जागरूकता एवं स्वस्थ भारत के संकल्प को लेकर समाज को जागरूक करने का संदेश दिया गया। राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की मजबूती का आधार है समय पर जांच एवं जागरूकता से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम संभव है। यह भी पढ़ें- मदर्स डे पर आयोजित की महिलाओं की मैराथन दौड़ कार्यक्रम के ...