रांची, मार्च 12 -- रांची। आदित्य प्रकाश जालान टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, कुदलुम में महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्रह्मजीराव ने कहा कि पुरुषों द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने का अहंकार छोड़ना चाहिए और उन्हें स्वतंत्रतापूर्वक आगे बढ़ने के लिए अवसर और समर्थन देना चाहिए। महिलाएं ही धर्म, संस्कृति और सामाजिक परंपराओं की रक्षक हैं। प्राचार्य डॉ रामकेश पांडेय ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। बीएड प्रशिक्षुओं द्वारा भाषण, गीत, नृत्य तथा नाटक की प्रस्तुतियां दी गईं। मौके पर कमलेन्द्रनाथ त्रिपाठी, डॉ वागीश दुबे, ओम प्रकाश तिवारी, डॉ सरिता, डॉ प्रमोद सिंह मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...