नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) की कथा इन दिनों केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि वैचारिक कारणों से भी केंद्र बनी हुई है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुई उनकी कथा में बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में युधिष्ठिर, दुर्योधन और श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले कलाकार नजर आए। उन्होंने हिंदू राष्ट्र और धर्म की रक्षा पर अपनी बात रखी। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा। (ये भी पढ़ें: LIVE: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने इन दो फिल्मों को पछाड़ा, जानें डे 11 की कमाई)पुनीत इस्सर का लव-जिहाद पर बयान 'महाभारत' में दुर्याेधन का किरदार निभाकर फेमस हुए पुनीत इस्सर ने हिंदुओं की जागृति पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह के जनसैलाब को देखकर विश्वास होता है कि भारत हिंदू राष्ट्र जरूर बनेगा। इतना ही नहीं, उन्होंने परिवारों स...