कानपुर, जनवरी 2 -- कानपुर वरिष्ठ संवाददाता। हजरत अली (मौला अली) की यौम-ए-विलादत (जन्म तिथि) की पूर्व संध्या पर मस्जिदों, इमाम बारगाहों, कर्बलाओं और खानकाहों को बिजली की झालरों से रोशन किया गया। इस मौके पर खुशियां मनाओ, घड़ी ये ख़ुशी की है...आमद जहां में आज ख़ुदा के वली की है...की गूंज रही। ऑल इंडिया मोहम्मदी वेलफेयर मिशन के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. जुल्फिकार अली रिजवी ने बताया कि 13 रजब (अरबी माह) को हजरत अली के यौमे विलादत (जन्म दिवस) पर शहर में महफिले मीलाद मौलूद-ए-काबा का जश्न मनाया गया। इसमें शमीम हैदर हॉल सिविल लाइंस में महफिल सजी। मौलाना नुसरत आबिदी ने मौला ए कायनात की जिंदगी पर रोशनी डाली। महफिले मीलाद का एहतमाम किया गया। इसमें ताज उतरौलवी, फिरोज कानपुरी, हसन महमूदाबादी, ज़िया ज़ैदी, इशरत उतरौलवी, जवाहर उन्नावी, अंसार कम्बरी, ज़मरूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.