नई दिल्ली, मई 26 -- पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग मंगलवार को स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान अपनी पत्नी अमृता के साथ बैलगाड़ी पर सवार होकर मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह कदम पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ आम लोगों की परेशानी को उजागर करने के लिए उठाया गया है। पंजाब के मुक्तसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए वडिंग ने कहा कि पेट्रोल की कीमत 105 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है, जबकि डीजल 95 रुपये प्रति लीटर के करीब है। उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है और बैलगाड़ी से मतदान केंद्र पहुंचकर वह केंद्र सरकार को एक प्रतीकात्मक संदेश देना चाहते हैं कि लोगों की समस्याओं पर ध्यान दिया जाए। यह भी पढ़ें- हिंदुओं के खिलाफ बयान, ममता बनर्जी पर दर्ज हो गई FIR; जानें किसने किया है केस सोमवार को पेट्रोल...