नैनीताल, अप्रैल 14 -- नैनीताल। सभासद मुकेश जोशी मंटू ने मल्लीताल बाजार की अंडा मार्केट पार्किंग को ठेके में न देने की मांग उठाई है। उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा को बताया, कि मल्लीताल बाजार में पहले से ही दोपहिया वाहनों का अत्यधिक दबाव है। यदि ये पार्किंग ठेके में दी जाती है, तो स्थानीय लोग, व्यापारी और टैक्सी चालक, जो बीडी पांडे अस्पताल और अंडा मार्केट पार्किंग में अपने दोपहिया वाहन पार्क कर रहे हैं, उन्हें भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अनुरोध किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए यह निविदा रद कर स्थानीय लोगों को पार्किंग का लाभ दिया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...