नई दिल्ली, मार्च 29 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने एक इवेंट के दौरान अपने दिल की बात जुबां पर ला दी और बताया कि कैसे इंडस्ट्री में मर्दों को बुरा लगता है जब एक्ट्रेस को उनसे ज्यादा फीस मिलने लगती है। मौका एख अवॉर्ड शो का है, जिसमें कॉमेडियन कपिल शर्मा और करण जौहर को प्रीति जिंटा, सोनाक्षी सिन्हा, शिल्पा शेट्टी और फराह खान ने स्टेज पर घेर लिया था। कपिल शर्मा ने मस्ती-मजाक में महिलाओं के बर्दाश्त करने की क्षमता पर कमेंट किया था, जिसके जवाब में प्रीति जिंटा ने ऐसी बात कह दी कि कपिल की बोलती बंद हो गई। अब प्रीति जिंटा का यह जवाब सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है और चर्चा का विषय बन गया है।बातों-बातों में ज्यादा ही आगे निकल गए कपिल मस्ती तब शुरू हुई जब करण जौहर को हाथ में झाड़ू थमा दी गई, जिसे देखकर उन्होंने साफ कह दिया कि उन्हें यह पसंद...