चम्पावत, मई 22 -- संतोष आर्यन, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और तीमारदारों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम मनीष कुमार ने जिला अस्पताल चम्पावत का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों व तीमारदारों को उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने परिसर में पेयजल, बैठने की सुविधा, जन औषधि केंद्र, स्वच्छता आदि व्यवस्था देखी। उन्होंने आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीजों की स्थिति की जानकारी ली। डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को अस्पताल में स्थापित एसी की समय-समय सर्विसिंग कराने के निर्देश दिए। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को पेयजल आपूर्ति सुचारू करने को कहा। यह भी पढ़ें- टंकी हो या कूलर, बर्फ डालकर ठंडा किया जाए पानी : डीएम निरीक्षण में कृष्णनाथ गोस्वामी, सीएमओ डॉ. द...