रांची, जुलाई 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। आईएमए-एचबीआई और एएचपीआई की संयुक्त ऑनलाइन बैठक में झारखंड के अस्पतालों में बढ़ती हिंसा, जबरन वसूली, ब्लैकमेल और भ्रामक सोशल मीडिया प्रचार पर गहरी चिंता जताई गई। दोनों संगठनों ने कहा कि मरीजों, उनके परिजनों और चिकित्सकों के बीच विश्वास, संवाद और पारदर्शिता को मजबूत करना समय की जरूरत है। बैठक में कहा गया कि राज्य के अधिकांश चिकित्सक और अस्पताल पूरी निष्ठा व पेशेवर नैतिकता के साथ मरीजों की सेवा कर रहे हैं, लेकिन हाल की घटनाओं ने स्वास्थ्य संस्थानों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। सैंफोर्ड, राज और विवेकानंद अस्पताल में हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा गया कि अस्पतालों में हंगामा, चिकित्सकों और कर्मचारियों से दुर्व्यवहार तथा इलाज में बाधा पहुंचाना गंभीर चिंता का विषय है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: शिक...