'मरने जा रहा हूं'; गाजियाबाद में एक्सप्रेसवे पर कार में मिली डॉक्टर की लाश, कमरे में छोड़ा था सुसाइड नोट
गाजियाबाद, अक्टूबर 1 -- गाजियाबाद के मुरादनगर थानाक्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह कार में पशु चिकित्सक (Veterinary Doctor) का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान राजनगर एक्सटेंशन निवासी डॉ. शिवम कार्तिकेय भारद्वाज के रूप में हुई, जो मंगलवार सुबह दिल्ली स्थित अपने क्लीनिक जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने तलाश के बाद नंदग्राम थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसी दौरान कमरे से मिले सुसाइड नोट की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसमें मरने के लिए जाने की बात लिखी थी। यह भी पढ़ें- दोषी ठहराए जाने के बाद रोए मुस्कान और साहिल, रात में दोनों ने नहीं खाया खाना पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक ब्रेजा कार में व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मुरादनगर पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.