'मम्मी पूछ रही हैं, क्या हुआ बेटा?' सलमान की पोस्ट से फैला कनफ्यूजन, सुनिए अब सफाई में क्या कहा
नई दिल्ली, मई 19 -- बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की हालिया सोशल मीडिया पोस्ट उनके लिए आफत का सबब बन गई। दरअसल सलमान खान ने अपनी एक तस्वीर 17 मई को पोस्ट की थी। इस फोटो में वह अपने मसल्स फ्लॉन्ट करते नजर आए थे और कैप्शन में उन्होंने अकेले रहने और तन्हा होने में फर्क समझाया था। हुआ यह कि लोगों ने उनकी इस पोस्ट का अलग ही मतलब निकाल लिया। कई लोग कयास लगाने लगे कि शायद सलमान खान को अपने शादी नहीं करने के फैसले पर अब पछतावा हो रहा है और वह अकेला महसूस कर रहे हैं। अब बॉलीवुड के दबंग खान ने एक दूसरी पोस्ट करके इस मामले पर सफाई दी है।दबंग खान ने नई पोस्ट में क्या लिखा? सलमान खान ने अपनी नई X पोस्ट में लिखा, 'अरे यार मैं अपने बारे में नहीं बात कर रहा था। मैं खुद को अकेला कैसे महसूस कर सकता हूं जब मेरा इतना बड़ा और कमाल का परिवार है और दोस्त हैं। मैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.