नई दिल्ली, जून 12 -- पश्चिम बंगाल के मुख्य विपक्षी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई इस कदर सड़क पर आई है कि अब पार्टी के ही सांसद अपने ही नेताओं का काला चिट्ठा खोलने लगे हैं। इसी कड़ी में TMC की बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने अपनी पार्टी पर ही गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने दावा किया है कि तृणमूल के कुछ नेताओं के बांग्लादेशी चरमपंथी से संबंध हैं। इसके साथ ही उन्होंने इन तत्वों के बीच संबंध होने की ओर इशारा करने वाली रिपोर्टों की स्वतंत्र जांच की मांग कर दी है। बारासात की सांसद ने हाल ही में एक राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट में सामने आये आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखा है। इस मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि तृणमूल के एक पूर्व राज्यसभा स...