नई दिल्ली, फरवरी 6 -- वैलेंटाइन डे आने वाला है। पूरा एक हफ्ता प्यार-मोहब्बत करने वालों के लिए खास होगा। किसी के मन में खुद के लिए छिपे प्यार को पता करना हो तो इन 7 साइकोलॉजिकल संकेतों पर ध्यान दें। जो अक्सर इंसान की बॉडी लैंग्वेज, बिहेवियर और बात करने के तरीके में दिख जाता है। कोई अपने शब्दों से भले ही ना कहे लेकिन ये संकेत बताते हैं कि वो चुपके-चुपके आपको पसंद करता है।आई कॉन्टेंक्ट 'आंखे मन की जुबां होती है' ऐसा बोला जाता है और ये पूरी तरह से सही भी है। बगैर बोले केवल आंखों के इशारे से ही मन की बातों को कहा जा सकता है। नॉन वर्बल कम्यूनिकेशन का सबसे बड़ा जरिया है। तो अगर कोई इंसान लगातार आपको देखता है तो वो आपमें ज्यादा इंटरेस्टेड है। नजरें फेर कर दोबारा से देखना सबसे ज्यादा रोमांटिक गेस्चर माना जाता है।मिरर बिहेवियर साइकोलॉजी में इसे कैम...