रुद्रपुर, मई 31 -- रुद्रपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 134वें संस्करण का रविवार को देशभर में प्रसारण किया गया। रुद्रपुर के भूरारानी स्थित बूथ संख्या-167 पर वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। उन्होंने कहा कि 'मन की बात' देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने और सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करती है। रविवार को प्रसारित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलों में भारतीय युवाओं की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए एथलीट गुरविंदर सिंह और अनिमेष सिंह की सफलता की चर्चा की। उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने 100 मीटर दौड़ में नए कीर्तिमान स्थापित कर युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह भी पढ़ें- परसदा बूथ पर भाजपाइयों ने सुनी प...