प्रयागराज, मार्च 19 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन पर यूजीसी रेगुलेशन को लागू करने के लिए समता महापंचायत आयोजित की गई। पंचायत में सशक्त यूजीसी रेगुलेशन को लागू करने तथा विश्वविद्यालयों में व्याप्त भेदभाव, शोषण और उत्पीड़न को दूर करने की मांग की गई। इस दौरान छात्र संघ भवन से बालसन चौराहे तक मार्च निकाला गया और लखनऊ के छात्रों पर की गई पुलिसिया कार्यवाही की निंदा भी की गई। आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा ने कहा कि विश्वविद्यालय में व्याप्त सामाजिक विषमता को दूर करने के लिए सड़क पर आंदोलन जारी है। देश मनुस्मृति से नहीं बाबा साहब के संविधान से चलेगा। जेएनयू की छात्रसंघ सहसचिव दानिश ने कहा कि जेएनयू से लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में समता और न्याय की लड़ाई आगे बढ़ चुकी है। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष की प्रत्याशी...