लखनऊ, मार्च 1 -- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मनरेगा मजदूरों और कर्मचारियों का बकाया प्रदेश सरकार द्वारा तुरंत किए जाने की मांग की है। उन्होंने रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन आरपी गौतम के साथ मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि मनरेगा मजदूरों का 1600 करोड़ रुपये बकाया है। अगर अगले दस दिनों में भुगतान नहीं हुआ तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। वहीं, आरपी गौतम ने कहा कि वह गोरखपुर के चौरी चौरा में दलित सम्मान समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया और कार्यक्रम की अनुमति निरस्त कर दी। अजय राय ने होली से पहले वेतन व पेंशन का भुगतान नहीं होने का भी मुद्दा उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...