शामली, मई 11 -- झिंझाना। करनाल रोड स्थित एस डी एस कॉन्वेंट स्कूल में "मदर्स डे" के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर पूरे समय उत्साह, उमंग और भावनाओं से सराबोर दिखाई दिया। कार्यक्रम के दौरान बैलून गेम्स, रैंप वॉक, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, लॉटरी गेम सहित अनेक मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गीत, नृत्य और अभिनय ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। वहीं माताओं ने भी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। यह भी पढ़ें- "मां" शब्द में समाहित है पूरी सृष...