रांची, मई 18 -- कांके, प्रतिनिधि। कांके थाना और ब्लॉक कार्यालय की ओर से सोमवार को कांके अंचल सभागार में 'मजबूत मन, आत्मनिर्भर जीवन' विषय पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को मानसिक स्वास्थ्य और स्वरोजगार के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में एमएसएमई मंत्रालय के निदेशक इंद्रजीत यादव और सहायक पुलिस अधीक्षक सह कांके थाना प्रभारी साक्षी जमुआर मुख्य रूप से मौजूद थीं। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता व्यवहार वैज्ञानिक और वेलनेस कंसल्टेंट अनुराधा पल्टा ने मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और आंतरिक मजबूती पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना जरूरी है। मन का उदास या थका होना कोई पागलपन नहीं, बल्कि सामान्य स्थिति है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और युव...