रुद्रपुर, दिसम्बर 14 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अखिल भारतीय मजदूर अधिकार दिवस के अवसर पर रविवार को रुद्रपुर में मजदूर संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। मजदूर अधिकार संघर्ष अभियान (मासा) के आह्वान पर गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन, सभा आयोजित की गई और मुख्य बाजार में रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में मजदूरों ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान मजदूर संगठनों ने राष्ट्रपति को 12 सूत्रीय और मुख्यमंत्री को 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताओं को रद्द करने, निजीकरण पर रोक लगाने और मजदूर अधिकारों की बहाली की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा लागू की गई श्रम संहिताएं मजदूरों के हितों के खिलाफ हैं, जिससे उनके अधिकार कमजोर हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बेरोजगारी और महंगाई लगातार बढ़ रही है, जबकि सामाजिक और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.