'भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद' के विवाद के बीच, जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल बने राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
जयपुर, सितम्बर 6 -- केंद्र सरकार ने शनिवार रात राजस्थान समेत विभिन्न हाईकोर्ट में 8 नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की घोषणा की। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को लेकर विवाद चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस संदीप मेहता ने जस्टिस संजीव पर भ्रष्टाचार, पक्षपात, भाई-भतीजावाद और प्रशासनिक शक्तियों के दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं। एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस संजय अग्रवाल के रूप में राजस्थान हाईकोर्ट को करीब एक साल बाद एक रेगुलर चीफ जस्टिस मिलने जा रहा है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस मेहता की जस्टिस संजीव शर्मा को राजस्थान से बाहर ट्रांसफर करने की अलग मांग पर अभी भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.