प्रयागराज, अगस्त 28 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छह उत्सवों में से एक रक्षाबंधन का समारोह ट्रिपलआईटी में शुक्रवार को उत्साहपूर्वक मनाया गया। मुख्य वक्ता आरएसएस के सह-सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने भगवा ध्वज को रक्षा सूत्र बांधकर धर्म की रक्षा के संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत एक बहुभाषी, बहु-धार्मिक और बहु-सांस्कृतिक देश है, जिसमें विविधता को जोड़कर रखने वाला तत्व धर्म ही है। विदेशी आक्रमणों और विभाजन के कारण सामाजिक बिखराव आया, पर संघ का प्रयास इन तोड़-फोड़ों के बीच एकता और बंधुता स्थापित करना रहा है। संघ ने रक्षाबंधन को पारंपरिक भाई-बहन के रिश्ते से ऊपर उठाकर वंचितों, वनवासियों और गिरिवासियों के प्रति अपनत्व और सुरक्षा का संकल्प बनाया है। यह भी पढ़ें- आरएसएस ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव वर्तमान सामाजिक परिदृश्य पर चिंता व्...