नई दिल्ली, मई 19 -- मध्य प्रदेश में भोपाल की रहने वाली 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ट्विशा के पिता नवनीधि शर्मा पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना देकर अपनी बेटी के लिए न्याय और दोबारा पोस्टमॉर्टम की मांग कर रहे हैं। उन्होंने ट्विशा के पति समर्थ सिंह को भेड़ की खाल में भेड़िया करार दिया। इस मामले में समर्थ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो चुकी है और वह फिलहाल फरार है। समर्थ सिंह और उसकी मां गिरिबाला सिंह पर हत्या और दहेज प्रताड़ना के आरोप लगे हैं। नवनीधि शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी और समर्थ की मुलाकात डेटिंग ऐप पर हुई थी। परिवार को शादी से करीब एक साल पहले इस रिश्ते के बारे में पता चला और बाद में दोनों परिवारों की सहमति से विवाह हुआ था। यह भी पढ़ें- आरजी कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल के खि...