नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अक्षय कुमार शूटिंग के दौरान बीच-बीच में मौका मिलने पर अपने को-स्टार्स के साथ काफी मस्ती करने के लिए भी जाने जाते हैं। फिल्म का एक BTS वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार फिल्म की फीमेल लीड एक्ट्रेस वामिका गब्बी के साथ प्रैंक करते हैं। अक्षय कुमार का यह प्रैंक वामिका की आंखों में आंसू ला देता है, उनकी डर के मारे हालत खराब हो जाती है, क्योंकि उन्हें लगता है कि वह एक ऊंची टेबल से नीचे गिरने वाली हैं। लेकिन सिर्फ अक्षय को पता था कि सब कुछ अंडर कंट्रोल है।जब अक्षय कुमार के प्रैंक ने अटका दीं वामिका की सांसें वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वामिका गब्बी को एक स्टंट करने के लिए एक हार...