नई दिल्ली, मार्च 5 -- भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने गुरुवार को थिम्पू में भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से मुलाकात की। इस दौरान सीजेआई ने भूटान में न्यायिक प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण और विकास में तकनीकी सहायता के लिए व्यापक समर्थन की पेशकश की। अधिकारियों ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश ने बुधवार को भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से भी मुलाकात की और न्यायिक सहयोग, कानूनी शिक्षा, तकनीकी चुनौतियों और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि न्यायमूर्ति सूर्यकांत और भूटान नरेश ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने और इसे आगे ले जाने के बारे में चर्चा की। इसमें कहा गया कि सीजेआई सूर्यकांत ने भूटान में न्यायिक प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण और अनुकू...