प्रयागराज, मार्च 18 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के भूगोलविद प्रो. महताब सिंह राणा ने भूगोल में शोध की प्रासंगिकता और महत्व पर बुधवार को व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में भूगोल विषय की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। इस विषय में तकनीकियों को आत्मसात करके और शोध करके अपने विषय के प्रभाव को विश्वस्तर कर बढ़ाया जा सकता है। इस विषय में रोजगार की संभावनाएं अत्यधिक है। मुख्य अतिथि का स्वागत विभागाध्यक्ष प्रो. एआर सिद्दीकी व डॉ. महवश अंजुम ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर डॉ. किरण सिंह, डॉ. अरुण मंडल, डॉ. नितिन मिश्र और डॉ. देशदीपक सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.