नई दिल्ली, दिसम्बर 26 -- उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में एक शॉल विक्रेता कश्मीरी युवक संग मारपीट का मामले सामने आया है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरोपी युवक संग मारपीट करते नजर आ रहे हैं। शॉल विक्रेता का नाम बिलाल अहमद गनी है जो कि कश्मीर के कुपवाड़ा का रहने वाला है। इलाके में पिछले 8 साल से शॉल बेच रहे गनी के मुताबिक सोमवार को जब हर दिन की तरह शॉल बेचने निकला तो मोटरसाइकिल पर 5 से 6 युवकों ने उसे घेर लिया। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में गनी ने बताया कि 'मेरा नाम पूछा गया और साथ ही ये भी पूछा गया कि मैं कहां का रहने वाला हूं। जब मैंने कहा कश्मीर तो उन्होंने मेरी लात-घूंसों से पिटाई कर दी।' पीड़ित युवक ने आगे बताया 'इस दौरान मेरे पैर पर लाठी से वार किया गया और मैं नीचे गिर गया। मेरे ऊपर 'भारत माता की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.