नई दिल्ली, जुलाई 25 -- पाकिस्तान में आई बाढ़ और भारी बारिश के कारण मची तबाही के बीच पाकिस्तानी मीडिया ने आरोप लगाया था कि भारत जानबूझकर उनके मुल्क में बाढ़ ला रहा है। अब भारत ने इन दावों को पूरी तरह से खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इन आरोपों को 'बेबुनियाद' करार देते हुए कहा कि चिनाब नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी सिर्फ और सिर्फ भारी मानसूनी बारिश का नतीजा है।पाकिस्तानी मीडिया के दावों की कैसे खुली पोल पाकिस्तान के प्रमुख अखबार 'डॉन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा, गिलगित-बाल्टिस्तान, पीओके और पंजाब में मूसलाधार बारिश, अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 37 लोगों की मौत हो चुकी है। वहां घर, फसलें, मवेशी और सड़कें पूरी तरह तबाह हो गई हैं। अपनी इस नाकामी को छिपाने के लिए पाकिस्तानी मीडिया ने यह ...