वाराणसी, सितम्बर 1 -- वाराणसी। भारत विकास परिषद (उत्तर मध्य क्षेत्र-द्वितीय) के अंतर्गत काशी प्रांत द्वारा आयोजित 'भारत को जानो' लिखित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में 39 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। काशी प्रांत की 28 शाखाओं के संयोजन में वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, गाजीपुर समेत पूर्वांचल के कई जिलों के सैकड़ों विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रांतीय अध्यक्ष हरविंदर वालिया ने बताया कि गतिविधि संयोजक (संस्कार) कमलेश सिंह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक सूद, डॉ. वीणा पांडेय के मार्गदर्शन में परीक्षा का संचालन हुआ। उत्तर मध्य क्षेत्र-द्वितीय के क्षेत्रीय महासचिव सुदीप टंडन एवं परिषद के पूर्व राष्ट्रीय चेयरमैन निर्मल जोशी ने कहा कि भारत को जानो सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता नई पीढ...