नई दिल्ली, जुलाई 3 -- प्रमुख शिया धर्मगुरु और हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के कार्यकारी सदस्य आगा सैयद हसन मुसावी को गुरुवार को नई दिल्ली में ईरान की फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया। यह दावा उनके बेटे ने किया है। आगा हसन को ईरान के मारे गए सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के जनाजे में शामिल होने के लिए तेहरान आमंत्रित किया गया था।अधिकारियों ने रखी थी ये शर्त आगा हसन के बेटे और पीडीपी विधायक आगा मुंतजिर मेहदी ने बताया कि दिल्ली में इमिग्रेशन अधिकारियों ने उनके पिता को फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया। मुंतजिर का दावा है कि अधिकारियों ने आगा हसन के सामने शर्त रखी थी कि उन्हें ईरान जाने की अनुमति तभी मिलेगी जब वे भारत के आधिकारिक रुख के खिलाफ कुछ नहीं बोलेंगे या कश्मीर में हुई गिरफ्तारियों को लेकर कोई चर्चा नहीं करेंगे। मुंतजिर के मुताबिक, उनके पिता न...