नई दिल्ली, फरवरी 12 -- USA India Trade Deal: अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप का शासन आने के बाद से भारत के साथ संबंधों में लगातार गिरावट आ रही थी। बात इस हद तक बिगड़ गई थी कि ट्रंप ने भारत की अर्थव्यवस्था को तो भला-बुरा कहा ही और फिर टैरिफ भी थोप दिए। अब ट्रेड डील के बाद एक बार फिर से दोनों देशों से संबंधों में गर्मजोशी देखने को मिल रही है। अमेरिका की तरफ से भारत के साथ रक्षा और आर्थिक सहयोग का दायरा बढ़ाने के संकेत दिए गए हैं। अमेरिकी विदेश विभाग में एशियाई मामलों के सहायक सचिव पॉल कपूर ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों देश लगातार रक्षा संबंधी खरीद पर बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "अमेरिका और भारत लगातार अधिक हथियार प्रणालियों की खरीद पर काम कर रहे हैं। इनसे भारत की रक्षा क्षमता और भी ज्यादा मजबूत होगी और इसके साथ ही अमेरिका में भी लोगों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.