नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- अफगानिस्तान के साथ तनाव के बीच पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी जहर उगल दिया है। उन्होंने कहा कि अब दोनों देशों के बीच पुराने संबंधों का युग समाप्त हो गया है। आसिफ ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान में रहने वाले अफगान नागरिक तुरंत अपने देश की ओर रवाना हो जाएं। उन्होंने कहा, अब उनकी अपनी सरकार है। हमारी धरती और संसाधन केवल 25 करोड़ पाकिस्तानियों के लिए हैं। बता दें कि पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के बाद दोनों देशों में तनाव काफी बढ़ गया था। सीमा पर गोलीबारी में दोनों तरफ का नुकसान हुआ। इसके बाद बॉर्डर पर 48 घंटे का सीजफायर हो गया। शुक्रवार शाम को 6 बजे सीजफायर खत्म होने से पहले ही ऐलान हो गया कि इस अस्थायी युद्धविराम को दोहा में वार्ता खत्म होने तक बढ़ाया जाता है। इसके बाद भी पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पत्तिका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.