'भारतीय ज्ञान परंपरा विश्व कल्याण के लिए सर्वश्रेष्ठ'
प्रयागराज, जुलाई 21 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग में स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय पीठ के तत्वावधान में वर्तमान सत्र के प्रथम विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन मंगलवार हुआ। संस्कृति संगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम का विषय 'एकात्म मानववाद में भारतीय ज्ञान परंपरा की समझ' रहा।मुख्य वक्ता गुरु अनादि फाउंडेशन के सह संस्थापक सिद्धयोगी आदिनारायण ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा आत्मा से परमात्मा तक का बोध कराती है। यह वैज्ञानिक, लौकिक और परलौकिक ज्ञान के साथ ही जीवन के उद्देश्यों का वास्तविक बोध कराती है। यही एकात्म मानववाद का मूल भाव है। अध्यक्षता करते हुए शांतनू गुप्ता ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में नैतिकता और लोक कल्याण दोनों निहित हैं। यह भी पढ़ें- राज्य विश्वविद्यालयों और महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.