'भाजपा के लिए धर्म का मतलब सिर्फ धन', अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
नई दिल्ली, जून 17 -- Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा का धर्म का मतलब सिर्फ धन है। सीसीटीवी की फुटेज गायब हो जा रही है। सीसीटीवी से सीसी का राज खुल जाएगा। कहा कि सीसी का मतलब चढ़ावा चोरी-चंदा चोरी है। अखिलेश यादव ने अयोध्या को लेकर भी समाजवादी ऑडिट टू के नाम से एक पुस्तक जारी कर वहां हो रहे भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठाया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गोरखपुर के आंकड़ों की पुस्तक जारी कर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि गोरखपुर में बीते 10 वर्षों में 500 प्राइमरी विद्यालय बंद हुए हैं। गरीब व पीडीए परिवार के बच्चों से पढ़ाई का हक छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.