नई दिल्ली, जून 14 -- Tamil Nadu CM Vijay Thalapathy: तमिलनाडु में ऐतिहासिक जीत हासिल करके सत्ता में आए थलपति विजय लगातार विपक्ष के निशाने पर बने हुए हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके नेता स्टालिन ने आरोप लगाया कि तमिलझा वेत्री कड़गम (TVK) तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की फोटोकॉपी की तरह काम कर रही है। स्टालिन ने दावा किया कि विपक्ष को कमजोर करने के लिए मुख्यमंत्री विजय की नई नवेली पार्टी एआईएडीएमके विधायकों की खरीदारी कर रही है। बता दें, हाल के दिनों में बड़ी संख्या में एआईएडीएमके के कार्यकर्ता और नेताओं ने विजय की पार्टी का दामन थामा है। डीएमके की महिला विंग को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने थलपति विजय पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ठीक उसी मॉडल पर काम कर रही है, जिस मॉडल पर भ...