नैनीताल, अगस्त 22 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विवि के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग की ओर से हर्मिटेज में सार्वजनिक पुस्तकालय पेशेवरों के लिए शनिवार को पांच दिवसीय 'कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम' की शुरुआत हुई। संस्कृति मंत्रालय और राजा राममोहन राय लाइब्रेरी फाउंडेशन (कोलकाता) द्वारा प्रायोजित यह कार्यक्रम 26 अगस्त तक चलेगा।मुख्य अतिथि दीपेंद्र चटर्जी व निदेशक प्रो. नीता बोरा की उपस्थिति में प्रो. युगल जोशी ने कहा कि भविष्य के पुस्तकालय तकनीक, शोध और समुदाय को जोड़ने वाले आधुनिक केंद्र होंगे। सत्रों में मयंक पंत ने सोशल मीडिया तथा प्रो. एम मासूम रजा ने एआई के उपयोग पर व्याख्यान दिया। इसमें आईसीटी, डिजिटल लाइब्रेरी और पुस्तकालय मार्केटिंग जैसे विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान प्रो. नीलू लोधियाल, प्रो. ललित तिवारी, डॉ. अशोक कुमा...