हरदोई, अगस्त 17 -- हरदोई,संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2026 के तहत जनपद में चल रही दस्तावेज सत्यापन (डीवी) और शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) का पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह के साथ निरीक्षण किया। अधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्धारित नियमों के अनुरूप कराई जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा में सभी निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए। निरीक्षण के दौरा...