गंगापार, जून 24 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। बिहार सरकार द्वारा समाजसेवी भरत तिवारी के फर्जी इनकाउंटर पर मांडा रोड में आक्रोश व्याप्त रहा। एक शोकसभा कर मौजूद लोगों ने गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करने के बाद कैंडल मार्च निकाला। प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर स्थित मांडा रोड से चिलबिला बाजार तक मंगलवार देर शाम भरत तिवारी अमर रहें नारे के साथ कैंडल मार्च निकालकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।मौजूद लोगों ने श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया। कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभा की अगुवाई अभय तिवारी व विकास तिवारी ने की। कार्यक्रम में शिवाकांत तिवारी, दिव्यांशु आकाश मिश्रा, अमन तिवारी, आयुष सिंह, सौरभ तिवारी, आर्यन मिश्रा, अंबुज तिवारी, शुभम यादव, नितेश यादव निक्की, निखिल, सत्या तिवारी आदि मौजूद रहे। यह भी प...