'भड़काऊ बयान देने वाले पर कार्रवाई हो'
हल्द्वानी, अगस्त 29 -- कालाढूंगी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश महामंत्री महमूद हसन बंजारा ने 26 अगस्त को रुद्रपुर त्रिशूल चौक पर खेड़ा के फैजुल मुस्तफा मदरसे में कार्यरत मौलाना मुजीब अहमद की ओर से दिए गए बयान का विरोध किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि रुद्रपुर त्रिशूल चौक पर यूपी के एक मौलाना ने देश की फिजा खराब करने वाले बयान दे कर प्रदेश के शांत माहौल में अशांति फैलाने का काम किया है। मौलाना मुजीब ने संवेदनशील माहौल में जो बयान दिया है, वो माफी के काबिल नहीं है। उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- बारावफात जुलूस में भड़काऊ भाषण देने का आरोपी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- मुफ्ती के बयान पर भाजपा ने जताई आपत्ति यह भी पढ़ें- भड़काऊ बयानों की निष्पक्ष जांच और रासुका में कार्रवाई की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.