ललितपुर, मार्च 26 -- रामनवमी के मौके पर गुरुवार को अतिप्राचीन राम जानकी मंदिर में धार्मिक आयोजन हुए, जिनमें लोगों ने शामिल होकर धर्मलाभ अर्जित किया। दोपहर 12 बजे जैसे ही भगवान श्रीराम के जन्म का समय हुआ, मंदिर में घंटा-घड़ियाल के साथ ''भए प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी'' के भक्ति स्वर गूंज उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद गांव स्थित प्राचीन महामाई नौ देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन करके पूजन किया और झंडे, घंटे तथा जवारे चढ़ाए। मंदिरों में सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं और मेले जैसा माहौल देखने को मिला। रामनवमी के अवसर पर गाँव में राम जानकी मंदिर में श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ आयोजित किया गया। साथ ही भगवान श्रीराम की भव्य व आकर्षक झांकियां सजाई गईं। मंदिर में कन्या भोज के साथ भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.