लखनऊ, जून 19 -- -'पहले ब्राह्मण विरोध, फिर ब्राह्मण सम्मेलन', अखिलेश यादव पर बरसे मनोज पांडेय -'ब्राह्मणों को वोट बैंक समझने की भूल न करें', अखिलेश पर मनोज पांडेय का तीखा वार लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश की राजनीति में सपा के ब्राह्मण सम्मेलन को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट लिखकर आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी का ब्राह्मण समाज के प्रति रवैया विरोधाभासी रहा है।

ब्राह्मण समाज के प्रति रवैया मनोज पांडेय ने कहा कि एक तरफ ब्राह्मण समाज के खिलाफ माहौल बनाया जाता है, वहीं दूसरी तरफ चुनावी राजनीति के तहत उन्हें साधने की कोशिश की जाती है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर समाजवादी ...