लखनऊ, जनवरी 8 -- अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से ठाकुरगंज घास मंडी चौराहे पर स्थित बाबा गोमती दास स्थल पर विप्रजन चर्चा एवं तहरी भोज का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी पहुंचे । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने ब्राह्मणों की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि ब्राह्मण समाज के लोगों का फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार थी तो ब्राह्मण समाज के लोगों को मुख्यमंत्री बनाया जाता था। इससे पहले भी अजय राय ब्राह्मणों की अनदेखी का आरोप लगाते रहे हैं। ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर आपत्ति जताए जाने के बाद अजय राय भाजपा पर इस विषय को लेकर हमलावर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान डॉ. आशीष दीक्षित ने प्रदेश अध्यक्ष को प्रतीक स्वरूप फरसा भेंट किया। कार्यक्रम संयोजक सुनील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.