'ब्रह्मा-विष्णु और महेश' की पूजा ना करने की ली शपथ के बाद हिंदू धर्म का गुणगान करने लगे सपा नेता राजकुमार भाटी
नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता राजकुमार भाटी ने 'ब्रह्मा, विष्णु और महेश' की पूजा ना करने की शपथ वाला वीडियो वायरल होने के बाद अब सफाई दे रहे हैं कि वह हिंदू ही हैं और धर्म नहीं बदलने जा रहे हैं। भाटी ने हिंदू धर्म की जमकर तारीफ भी की है और कहा कि यह बहुत उदार धर्म है। उन्होंने कहा कि भाजपा उन्हें बदनाम करने के लिए उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान चला रही है। पिछले दिनों राजकुमार भाटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ जिसमें वह मंच पर कुछ लोगों के साथ हिंदू देवी देवताओं को ना मानने और उनकी पूजा ना करने की शपथ दोहराते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि भाटी ने हिंदू धर्म का त्याग करके बौद्ध धर्म अपना लिया है। हालांकि, बाद में उन्होंने एक वीडियो बनाकर सफाई दी कि उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.