बांका, अगस्त 10 -- बांका। निज संवाददाता विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में कांवरियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को सुबह से ही कांवरियों का जत्था 'बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ बाबा धाम की ओर बढ़ता नजर आया। कांवरियों के उत्साह और आस्था से पूरा कांवरिया पथ शिवमय हो गया है। कांवरिया पथ पर कहीं कांवरियों की टोली भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रही है, तो कहीं डाक बम और सामान्य कांवरिया बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए अपनी यात्रा पूरी करने में जुटे हैं। लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी कांवरिया पथ पर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर सक्रिय है। यह भी पढ़ें- बांका : . दूसरी सोमवारी पर कच्ची कांवरिया पथ पर उमड़ा शिवभक्तों का जनसैलाब जगह-जगह सेवा शिविरों के माध्यम से कांवरियों को पे...