नई दिल्ली, मार्च 13 -- अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण सप्लाई में आई कमी की वजह से हाल ही में LPG सिलेंडरों की कीमतें बढ़ गई हैं। अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच भारत में सिलेंडर को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। कमर्शियल गैस की किल्लत और पैसे बढ़ने की वजह से कई रेस्टोरेंट तक में ताला लग गया है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि लोग ज्यादा कीमत देकर ब्लैक में भी गैर खरीदने के लिए तैयार हैं। ऐसे में अब गैस की किल्लत के बीच बिग बॉस 15 फेम राजीव अदातिया का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इस पोस्ट में राजीव एक सिलेंडर का टैंक 10 लाख रुपये में बेच रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?राजीव की तस्वीर चर्चा में दरअसल, राजीव अदातिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। उन्होंने सड़क किनारे कई सारे सिलेंडर से लदी हुई एक गाड़ी के साथ पोज...