नई दिल्ली, जनवरी 21 -- Sunny Deol Movies: सनी देओल इस समय अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर में हैं। साल 2026 और 2027 में उनकी कई सारी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इसकी शुरुआत 'बॉर्डर 2' से होगी। 'बॉर्डर 2' शुक्रवार (23 जनवरी 2026) के दिन थिएटर्स में रिलीज होगी। इसके बाद उनकी 8 फिल्में एक के बाद एक लोगों का मनोरंजन करने आएंगी। आइए आपको उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में बताते हैं।रामायण-पार्ट 1 और पार्ट 2 नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सनी देओल के साथ रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश नजर आएंगे। इसका पार्ट 1 दिवाली 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में आने वाला है।गबरू ये एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है। इसमें सनी देओल, प्रीत कमानी और सिमरन बग्गा हैं। इसे शशांक उडापुरकर ने डायरेक्ट किया है। ये 13 मार्च को रिलीज हो सकती है।लाहौर, 1947 आमिर खान क...