नई दिल्ली, मार्च 9 -- Lucknow News: देश में बड़े टैक्स चोरी सिंडीकेट का भंडाफोड़ होने के बाद आयकर विभाग ने शहर में 'बाम्बे पावभाजी' रेस्टोरेंट के हजरतगंज, गोमतीनगर समेत तीन आउटलेट में रविवार को दो दर्जन से अधिक टीमों के साथ सर्वे शुरू किया। नामचीन बिलिंग सॉफ्टवेयर प्रदाता 'पेटपूजा' के डाटा विश्लेषण के आधार पर बड़े टैक्स चोरी सिंडीकेट के खुलासे में पाया गया है कि इसके जरिए देशभर के रेस्टोरेंट्स और आउटलेट्स ने वास्तविक बिक्री छिपाकर करोड़ों की टैक्स चोरी की। सूत्रों के मुताबिक 'बाम्बे पावभाजी' के आउटलेंट्स में भी शुरुआती जांच के बाद करोड़ों की टैक्स चोरी के साक्ष्य मिले हैं, जिसका जवाब फिलहाल प्रतिष्ठान नहीं दे पाया है। हालांकि उसे साक्ष्य समेत अपना पक्ष रखने का मौका मिलेगा। आयकर महानिदेशक (जांच), हैदराबाद की टीम की 'पेटपूजा' के परिसरों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.