नैनीताल, मार्च 4 -- कहते हैं शराब इंसान की नीयत और रास्ता दोनों बदल देती है। उत्तराखंड की पर्यटन नगरी नैनीताल में होली से पहले की रात कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां अयारपाटा क्षेत्र में जब चोरी की नीयत से घुसा एक युवक शराब पीकर होमस्टे के भीतर ही गहरी नींद में सो गया। सुबह मालिक और कर्मचारियों ने उसे पकड़ा तो मामला थाने के बजाय सीधे नशा मुक्ति केंद्र पहुंच गया। यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, अयारपाटा निवासी प्रदीप बोरा अपने घर के पास संचालित होमस्टे को सोमवार रात ताला लगाकर बेफिक्र हो घर चले गए थे। रात करीब 12:30 बजे एक युवक ने होमस्टे में सेंधमारी कर दी। उसने कमरों की तलाशी ली, अलमारियां खंगालीं, लेकिन कोई कीमती सामान हाथ नहीं लगा। इसी दौरान किचन में उसे शराब की बोतल दिखाई दी। इसके बाद चोरी का इरादा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.